आयुर्वेद महाविद्यालय (आयुष ग्राम) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, छात्रा लीतू गिरासे, मनीषा लोधी और आशी दुबे ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता

रतलाम के आयुर्वेद महाविद्यालय आयुष ग्राम का बीएमएमएस द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 3 छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

Feb 8, 2024 - 18:23
 0
आयुर्वेद महाविद्यालय (आयुष ग्राम) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, छात्रा लीतू गिरासे, मनीषा लोधी और आशी दुबे ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता
रतलाम के आयुर्वेद अस्पताल (आयुष ग्राम) की छात्राएं जिन्होंने बीएएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.ए.एम.एस. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल आयुष ग्राम रतलाम का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्था की तीन छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करी।

परीक्षा परिणाम  में  लीतू गिरासे ने 1250  अंक में से 1103 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मनीषा लोधी 1065 अंक के साथ द्वितीय एवं आशी दुबे 1061 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर सभी विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है।

डॉ. एस.एम. शर्मा  मेमोरियल  मेडिकल  फाउण्डेशन,  रतलाम  के संस्था संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, प्राचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र पाण्डेय एवं समस्त टीचिंग स्टाफ तथा महाविद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र पुरी गोस्वामी आदि ने आयुर्वेद महाविद्यालय के टॉपर सहित सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।