लक्ष्मण पर गोली चलाने वाले गुंडे इकबाल के रसूख पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खेत पर बना अवैध पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, देखें वीडियो...

मध्य प्रदेश से रतलाम जिले में हुए गोलीकांड के आरोपी इकबाल बेग के अवैध पोल्ट्री फार्म पर पुलिस व प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। आरोपी ने करीब 10 हजार वर्गफीट पर कब्जा कर रखा था।

लक्ष्मण पर गोली चलाने वाले गुंडे इकबाल के रसूख पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खेत पर बना अवैध पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, देखें वीडियो...
प्रशासन ने रौंदा गुंडे इकबाल बेग का रसूख।

गोलीकाण्ड सहित 13 प्रकरण दर्ज हैं आरोपी इकबाल बेग के खिलाफ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पिपलौदा थाना क्षेत्र के उपरवाड़ा में लक्ष्मणदास मेहता पर गोली दागने वाले आदतन अपराधी इकबाल बेग के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने उसके अवैध पोल्ट्री फार्म को बुलडोजर से रौंद दिया। इससे पहले भी उसका एक पोल्ट्री फार्म ढहा दिया था। आरोपी के विरुद्ध 13 प्रकरण दर्ज हैं।

गत 6 जून, 2023 को जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर आरोपी इकबाल बेग द्वारा लक्ष्मणदास मेहता पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। गोलीकांड में लक्ष्मणदास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान हुए विवाद में आरोपी इकबाल को भी चोट आई थी जिसका उपचार करा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान फरियादी लक्ष्मणदास द्वारा बताया गया था आरोपी इकबाल बेग ने उनके खेत पर कब्जा कर अवैध रूप से पोल्ट्री फार्म संचालित कर रहा। इससे पुलिस व प्रशासन ने 7 जून को ही उक्त पोल्ट्री फार्म ढहा दिया था। इसके बाद एक अन्य पोल्ट्री फार्म का भी पता चला जो अवैध रूप से संचालित था जिसे शुक्रवार को प्रशासन ने पुलिसबल की मौजूदगी में ढहा दिया। प्रशासन के अनुसार दोनों ढहाए गए पोल्ट्री फार्म करीब 10 हजार वर्ग फीट पर बने थे। उक्त जमीन की कीमत करीब 25 लाख रुपए है।

इनकी मौजूदगी में हुई प्रभावी कार्रवाई

कार्यवाही के दौरान जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति, पिपलौदा तहसीलदार देवेन्द्र दानगढ़, नायब तहसीलदार चन्दन तिवारी, जावरा एसडीओपी रविन्द्र बीलवाल, पिपलौदा थाना प्रभारी रेवलसिंह बरड़े भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पुलिस के अनुसार आरोपी इकबाल पिता अब्दुल बेग (54), निवासी ग्राम उपरवाडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम (म.प्र.) के विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट के 13 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अन्य मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी इकबाल के अपराधों की फेहरिश्त

  1. थाना पिपलौदा जिला रतलाम (मध्य प्रदे) में अपराथ क्रमांक 25/24.01.1996, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।
  2. थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में अपराध क्रमांक 186/2002, धारा 395 भादंवि।
  3. थाना शम्भुपुरा जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में अपराध क्रमांक 191/2002 धारा 395 भादंवि।
  4. थाना भादसोड़ा जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में अपराध क्रमांक 180/2002 धारा ।
  5. थाना पिपलौदा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 75/14.05.2003 धारा 406, 506 भादंवि एवं 3(1)(10) एससी-एसटी एक्ट।
  6. थाना पिपलौदा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 156/25.09.2008 धारा 323, 294, 506, 325 भादंवि।
  7. थाना पिपलौदा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 165/02.10.2011  धारा 379 भादंवि।
  8. थाना पिपलौदा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 168/10.10.2011  धारा 307, 34 भादंवि।
  9. थाना जावरा शहर जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 236/23.07.2011 धारा 224 भादंवि
  10. थाना जावरा शहर जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 73/07.03.2012 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।
  11. थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 103/07.04.2015 धारा 306, 34 भादंवि।
  12. थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक 160/19.04.2017 धारा 25(1) बी आर्म्स एक्ट।
  13. थाना पिपलौदा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में अपराध क्रमांक  195/07.06.2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।