"द केरला स्टोरी" मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, CM शिवराज बोले- फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद का षड्यंत्र उजागर करने वाली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म “द केरला स्टोरी” को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। फिल्म लव जिहाद, आतंकवाद और धर्मांतरण पर केंद्रित है।

May 6, 2023 - 17:09
May 6, 2023 - 20:17
 0
"द केरला स्टोरी" मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, CM शिवराज बोले- फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद का षड्यंत्र उजागर करने वाली
द केरला स्टोरी मप्र में टैक्स फ्री।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने “द केरला स्टोरी” को टैक्स फ्री घोषित किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि फिल्म "द केरला स्टोरी" जन जागरूकता की दृष्टि से उपयोगी है। यह लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट में कहा कि यह फिल्म लोगों को जागरूक करने के साथ ही लव जिहाद, धर्मांतरण और आंतकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। यह फिल्म धर्मांतरण के घिनौने चेहरे को सामने लाती है। क्षणिक भावुकता के जाल में जो बेटियाँ लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं उनकी किस तरह बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। ये फिल्म हमको जागरूक करती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है। इस फिल्म को बच्चों, बेटियों, बड़ों, बुजुर्गों और अन्य सभी को देखना चाहिए। इसलिए यह फिल्म मध्य प्रदेश शासन द्वारा टैक्स फ्री की जा रही है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।