आभारोक्ति : शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के अस्थायी कर्मचारी हुए स्थायी, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर ज्ञापित किया धन्यवाद

मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से अस्थायी से स्थायी हुए शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर उनके प्रति आभार ज्ञापित किया।

Jul 1, 2024 - 21:28
 0
आभारोक्ति : शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के अस्थायी कर्मचारी हुए स्थायी, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर ज्ञापित किया धन्यवाद
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत करते कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के कर्मचारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में कार्यरत अस्थायी कर्मियों को स्थायी किया गया है। ऐसे कर्मचारियों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी सहित नियुक्त हुए समस्त स्थायी कर्मी उपस्थित रहे।

करमचंदानी ने बताया कि स्थायी कर्मी बने सभी कर्मचारी बीते कई वर्षों से अस्थायी रूप से महाविद्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। उनके द्वारा स्थायी कर्मी के रूप में नियुक्ति की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस संबंध में मंत्री काश्यप के समक्ष मांग रखी गई थी। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा भी पत्र लिखा गया था। इसके परिपालन में शासन के साथ संबंधित विभाग द्वारा उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अस्थायी से स्थायी कर्मी बनने से सभी में हर्ष व्याप्त है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।