रतलाम से बड़ा संदेश : आतंकियों से लो बदला, कह रहा पहलगाम ! – अज़हर हाशमी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सभी को झकझोर दिया है। इस घटना ने ‘राम वाला हिंदुस्तान चाहिए…’ जैसी प्रसिद्ध रचना लिखने वाले कवि प्रो. अज़हर हाशमी भी व्यथित हैं, विचलित हैं। उन्होंने भी कह दिया है कि आतंकी हैवान हैं, आतंकी शैतान। इसलिए आतंकी पाक (पाकिस्तान) जैसे शठ (स्वभावतः दुष्ट, धूर्त, चालाक, धोखेबाज) से शठ जैसा ही व्यवहार करो।

Apr 26, 2025 - 21:11
Apr 26, 2025 - 21:11
 0
रतलाम से बड़ा संदेश : आतंकियों से लो बदला, कह रहा पहलगाम ! – अज़हर हाशमी
पहलगाम आतंकी हमले से व्यथित प्रो. अज़हर हाशमी ने ऐसी व्यक्त की अपनी भावनाएं।

आतंकियों से लो बदला, कह रहा पहलगाम !

 

अज़हर हाशमी

गोली मारी, हत्या की, पूछ - पूछ कर नाम।

आतंकियों से लो बदला, कह रहा पहलगाम।।

 

आतंकवाद है नाग, मुख में हैं विषदंत।

करो नेस्तनाबूद तभी, हो पाएगा अन्त।।

 

सिंधु जल का समझौता, स्थगित अच्छा प्रयास।

अब आतंकी पाक की, फूल रही है साँस।।

 

आतंकी हैवान हैं, आतंकी शैतान।

करो नष्ट कुछ इस तरह, न हो नामो-निशान।

 

आतंकी बस आतंकी, क्या कनिष्ठ क्या ज्येष्ठ।

शठ से शठ - सा व्यवहार, यह नीति ही श्रेष्ठ।।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।