एकतरफा प्यार में धोखे का ऐसा इंतकाम ! पहले महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के हाथ-पैर बांधे और फिर जला दिया जिंदा, लिंग परिवर्तन करा कर पुरुष (ट्रांस मेल) बने दोस्त की करतूत

चेन्नई पुलिस ने एक ट्रांस मेल (लिंग परिवर्तन कर पुरुष बने) को एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। ट्रांस मेल पूर्व में युवती की स्कूल फ्रैंड थी और उसे उससे एकतरफा प्यार था।

एकतरफा प्यार में धोखे का ऐसा इंतकाम ! पहले महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के हाथ-पैर बांधे और फिर जला दिया जिंदा, लिंग परिवर्तन करा कर पुरुष (ट्रांस मेल) बने दोस्त की करतूत
चेन्नई में ट्रांस मेल ने कर दी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला

एसीएन टाइम्स @ चेन्नई । तमिलनाड की राजधानी चेन्नई में एकतरफा प्यार में नाकाम हुए एक ट्रांस मेल (लिंग परिवर्तन करवा कर महिला से पुरुष बने) की दिल दहला देने वाली करतूत सामने आई है। पुलिस ने उसे एक 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। ट्रांस मेल ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पहले युवती के हाथ पैर बांध दिए और फिर जिंदा जला दिया।

चेन्नई के आईटी कॉरिडोर के पास पोनमर इलाके में शनिवार रात को नंदिनी एक युवती आधी जली हालत में मिली थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां अगले दिन सुबह उसने दम तोड़ दिया। युवती की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर नंदिनी के रूप में हुई है। वह मदुरै ज़िले की रहने वाली थी। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि नंदिनी के पूर्व बॉयफ्रैंड वेतरिमारन इस जघन्य हत्याकांड के लिए जिम्मदार है। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल मिला। जिससे वेतरिमारन की पहचान हो सकी। 

जन्मदिन मनाने के बहाने ले गया था सुनसान जगह

वेतरिमारन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो और नंदिनी एक समय प्यार में थे। दोनों के संबंध उस समय बिगड़ गए जब वेतरिमारन को लगा कि नंदिनी अब उससे दूरी बना रही है। उसे नंदिनी के दूसरे के करीब जाने का अंदेश हुआ। धोखा खाने के डर और ईर्ष्या के चलते वेतरिमारन ने नंदिनी की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार वेतरिमारन नंदिनी को उसका जन्मदिन मनाने के बहाने एक सुनसान इलाक़े में ले गया। जहां उसने नंदिनी की आंख पर पट्टी बांधी। उसने बिना देर किए उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसने पहले नंदिनी पर धारदार हथियार से वार किया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। 

यह भी देखें... जघन्य हत्या : जेठ ने अपनी विधवा बहू को पहले लोहे की रॉड से पीटा फिर पेट्रोल डालकर जला दिया, परिजन ने SDM कार्यालय पर शव रख किया प्रदर्शन, देखें वीडियो...

पहले महिला था वेतरिमारन

पुलिस की जांच में एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली। वह यह कि आरोपी वेतरिमारन और नंदिनी स्कूल फ्रैंड थे। उसे तभी से नंदिनी से प्यार था। वेतरिमारन दरअसल महिला थी और उसका नाम पंडी माहेश्वरी था। स्कूल से निकलने के कई साल बाद अपना लिंग परिवर्तन करवा कर वह ट्रांस मेल (पुरुष) बन गई थी। इसके बाद ही उसने अपना नाम वेतरिमारन रख लिया था।

यह भी देखें... प्रेमिका को खुश करने के लिए दो साल की बच्ची का अपहरण कर कार से भाग रहे थे बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, देखें वीडियो...

आठ माह से चेन्नई में रह रही थी नंदिनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नंदिनी पेशे से एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर थी। वह थोरईपक्कम इलाक़े में एक निजी सॉफ़्टवेयर कंपनी में काम करती थी। वह काम के सिलसिले में ही करीब आठ माह से चेन्नई में रह रही थी। पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में वेतरिमारन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी देखें... बेटे को मारने आए थे कर दी मां की हत्या, सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर जला दिया शव