एसपी अभिषेक तिवारी को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक, भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित, नक्सलियों से मुठभेड़ के लिए मिला सम्मान

बालाघाट में पदस्थ रहने के दौरान एसपी अभिषेक तिवारी को नक्सलियों से मुठभेड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति उत्कृष्ट वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Aug 15, 2022 - 21:54
Aug 15, 2022 - 23:20
 0
एसपी अभिषेक तिवारी को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक, भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित, नक्सलियों से मुठभेड़ के लिए मिला सम्मान
रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी को राष्ट्रपति उत्कृष्ट वीरता पुरस्कार प्रदान करते मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी (IPS) को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। तिवारी को भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।

एसपी अभिषेक तिवारी के सम्मान का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

पुलिस अधीक्षक तिवारी को यह पदक नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में पुलिस अधीक्षक रहते हुए नक्सलियों से मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन कर दायित्व निभाने के लिए दिया गया। 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में तिवारी को मुख्यमंत्री चौहान ने वीरता पदक से सम्मानित किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।