विक्रम विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी, 28 जनवरी से प्रस्तावित परीक्षाएं यथावत, इसके शेड्यूल में नहीं हुआ बदलाव

विक्रम विश्विद्यालय के अनुसार 20 जनवरी से स्थगित परीक्षाओं की वजह प्रायोगिक परीक्षाओं का होना बताया है। 28 जनवरी से होने वाली परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये यथावत रहेंगी।

Jan 17, 2022 - 23:22
 0
विक्रम विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी, 28 जनवरी से प्रस्तावित परीक्षाएं यथावत, इसके शेड्यूल में नहीं हुआ बदलाव

सोमवार को ही 20 जनवरी से होने वाली परीक्षाएं स्थगित किए जाने की जारी की गई थी अधिसूचना, कुछ ही घंटों में जारी की संशोधित अधिसूचना

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन द्वारा परीक्षा स्थगित किए जाने को लेकर जारी अधिसूचना में संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार 28 जनवरी से प्रस्तावित परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही आयोजित होंगी।

विक्रम विश्विद्यालय के कुलसचिव द्वारा सोमवार देर शाम नई अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा सिर्फ 20 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इसकी वजह इस अवधि में प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें होना है। प्रायोगिक परीक्षाओं के चलते 20 जनवरी से 27 जनवरी तक प्रस्तावित मुख्य परीक्षाओं को स्थगित कर आगामी दिनों में कराने का निर्णय लिया गया है।

कुलसचिव के अऩुसार 28 जनवरी व इसके बाद की सभी परीक्षाएं यथावत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। 20 जनवरी व उसके बाद की परीक्षाओं का कार्यक्रम शीघ्र ही जारी कियाएगा।

गौरतलब है कि विश्विद्यालय द्वारा सोमवार को ही दोपहर में अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें 20 जनवरी से होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने की सूचना दी गई थी। इसकी वजह अपरिहार्य कारण  बताया गया था। हालांकि थोड़ी ही देर बार संशोधित सूचना जारी की गई।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।