रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल की छात्रा अवनि बैरागी को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा ने राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Mar 16, 2024 - 01:38
Mar 16, 2024 - 02:16
 0
रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल की छात्रा अवनि बैरागी को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मिला प्रदेश में दूसरा स्थान
अवनि बैरागी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस तहत हुई राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में रतलाम की छात्रा अवनि बैरागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अवनि सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम की कक्षा 7वीं (अंग्रेजी माध्यम) की छात्रा और संस्था के शिक्षक कमलेश बैरागी की पुत्री हैं।

निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन खाद्य नागरिक आपूर्ति संचालनालय द्वारा किया गया था। इसके परिणाम गत दिवस घोषित किए गए। इसके अनुसार अवनि बैरागी को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। अवनि को पुरस्कार के रूप में 4000 रुपए की राशि प्राप्त होगी। छात्रा की इस उपलब्धि पर  जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, विकास अधिकारी जितेंद्र जोशी, सीएम राइज विनोबा स्कूल की प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा, मार्गदर्शक हर्षिता सोलंकी, कविता वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।