जय हो ! SBI के कर्मचारी संगठन ने किया प्रथम महिला सम्मेलन का आयोजन, रतलाम की टीम ने मचा दी धूम, अधिकारियों ने किया सम्मान

एसबीआई की महिला कर्मचारियों के भोपाल में हुए प्रथम सम्मेलन में रतलाम की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Jul 6, 2025 - 22:05
 0
जय हो ! SBI के कर्मचारी संगठन ने किया प्रथम महिला सम्मेलन का आयोजन, रतलाम की टीम ने मचा दी धूम, अधिकारियों ने किया सम्मान
भोपाल में एसबीआई के महिला सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रतलाम टीम की सदस्य अतिथि के साथ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवॉर्ड स्टाफ एम्प्लॉइज यूनियन भोपाल सर्कल द्वारा भोपाल में प्रथम महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम की महिला टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसके लिए सभी महिलाओं का अधिकारियों द्वारा अभिनंदन किया गया।

महिला सम्मेलन में रतलाम शाखा की महिला कर्मचारियों ने "जय हो" गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। प्रस्तुति देने वाली टीम में अर्पिता परिहार, आशिता सेठिया, अदिता स्टीफन, किरण पालीवाल, तरुणा ललवानी, लक्ष्मी पाटीदार एवं सुनीता योगी शामिल रहीं। वहीं शूटिंग स्पर्धा में नम्रता शुक्ला द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता गया। 

रतलाम लौटने पर हुआ सम्मान

सभी महिलाओं का रतलाम लौटने पर समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक रत्नेश सिंघई के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इसमें सिंघई सहित अन्य पदाधिकारियों ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी। आयोजन को सफल बनाने में सुरेखा विजयवर्गीय की भूमिका अहम् रही। संचालन सतीश भावे ने किया।

ये रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव अमित शुक्ला, हरेंद्र सूर्यवंशी, कल्पेश बैरागी, कीर्ति कुमार, शैलजा मिश्रा, अनीता महादाणे, पंकज मित्तल, पायल सुराणा, आभा रूपावत, चन्दना दवे, सुनीला अग्रवाल, रेणु नैमीना, नीता कुरील आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।