CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिले को मिला तीसरा स्थान, 83.11 फीसदी वेटेज के साथ मिली A श्रेणी

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में रतलाम को उल्लेखनीय सफलता मिली है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की सतत मॉनीटरिंग के चलते जिला तीसरे स्थान पर रहा है।

Dec 21, 2022 - 21:04
 0
CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिले को मिला तीसरा स्थान, 83.11 फीसदी वेटेज के साथ मिली A श्रेणी
सीएम हेल्पलाइन में रतलाम तीसरे स्थान पर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निराकरण तेजी से हो रहा है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में रतलाम जिले को समूह-B में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दिसंबर में जारी रैंकिंग मैं जिले को 83.11 प्रतिशत वेटेज के साथ A श्रेणी प्राप्त हुई है।

जानकारी के अनुसार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर रतलाम को पांच माह में 80 फीसदी से ज्यादा वेटेज प्राप्त हुआ। ये पांच महीने मई 2022, सितंबर 2022, अक्तूबर 2022, नवंबर 2022 एवं दिसंबर 2022 हैं। ये पांचों ही महीने कलेक्टर सूर्यवंशी के कार्यकाल के हैं। इतना ही नहीं कलेक्टर के मार्गदर्शन में रतलाम जिले ने लगातार चौथी बार A श्रेणी भी प्राप्त की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।