इन्तेहा इंतजार की ! रतलाम RTO दीपक मांझी का खंडवा तबादला, अब जगदीश बिल्लोरे संभालेंगे परिवहन विभाग की कमान

रतलाम और खंडवा सहित मप्र के 5 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और जिला परिवहन अधिकारी के तबादला आदेश जारी का है।

Jun 18, 2025 - 02:58
Jun 18, 2025 - 12:12
 0
इन्तेहा इंतजार की ! रतलाम RTO दीपक मांझी का खंडवा तबादला, अब जगदीश बिल्लोरे संभालेंगे परिवहन विभाग की कमान
जगदीश बिल्लोरो, जिला परिवहन अधिकारी, रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । "अमरौती" (अमरता प्रदान करने वाला वरदान) खाकर रतलाम आए आरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) दीपक मांझी का तबादला आखिरकार हो ही गया। उनके स्थान पर अब जगदीश बिल्लोरे रतलाम जिले के परिवहन विभाग की कमान संभालेंगे। परिवहन विभाग ने इन दोनों अफसरों सहित पांच अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं।

मप्र शासन के परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश से उमरिया, शाजापु, बड़वानी, रतलाम, कटनी और खंडवा के परिवहन अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इनमें उमरिया के संतोष पाल को कटनी में प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में भेजा गया है। इसी प्रकार राकेश भूरिया को शाजापुर से बड़वानी, रीना किराड़ को बडवानी से शाजापुर, दीपक मांझी को रतलाम से अतिरिक्त प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शामिल हैं। रतलाम में मांझी के स्थान पर खंडवा से जगदीश बिल्लोरे को भेजा जा रहा है। बिल्लोरे यहां जिला परिवहन अधिकारी के रूप में सेवाएं दे।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।