मोढ़ चतुर्वेदी ब्राह्मण युवा समिति ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का स्वागत

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का मोढ़ चतुर्वेदी ब्राह्मण युवा समिति द्वारा स्वागत किया गया। उपाध्याय की नियुक्ति को समिति अध्यक्ष ने समाज का गौरव बताया।

Feb 24, 2024 - 21:13
 0
मोढ़ चतुर्वेदी ब्राह्मण युवा समिति ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का स्वागत
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का अभिनंदन करते मोढ़ ब्राह्मण युवा समिति के पदाधिकारी।

 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मोढ़ चतुर्वेदी ब्राह्मण युवा समिति ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र उपाध्याय के निवास पर भाजपा अध्यक्ष उपाध्याय को शाल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट किया गया और पगड़ी पहनाई गई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी प्रदीप उपाध्याय के भाजपा जिलाध्यक्ष बनना पर समाज के लिए गौरव की बात है। समिति अध्यक्ष ने स्वस्ति कामनाएं करते हुए बधाई दी। समिति सचिव तरुण मोढ़ ने मोढ़ चतुर्वेदी ब्राह्मण युवा समिति के कार्यों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री धर्मेंद्रसिंह देवड़ा भी उपस्थित थे। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष उपाध्याय के अलावा सचिव पं. तरुण मोढ़, कोषाध्यक्ष पं. आशीष दवे, उपाध्यक्ष डॉ. ऋषि भट्ट, सहसचिव लवेन्द्र भट्ट, केतन जोशी, शर्मीला उपाध्याय, श्रद्धा दवे सहित उपस्थित समाज जनों द्वारा किया गया। अंत में समिति के कोषाध्यक्ष पंडित आशीष दवे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।