फिर खेलेगा रतलाम ! विधायक क्रिकेट महोत्सव अप्रैल-मई में, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में होगा आयोजन, बंटेंगे लाखों रुपए के पुरस्कार

रतलाम में अप्रैल-मई में विधायक क्रिकेट महोत्सव का आयोजन होगा। क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली स्पर्धा में अंडर-19 के खिलाड़ियों की सहभागिता होगी।

Mar 5, 2025 - 11:55
 0
फिर खेलेगा रतलाम ! विधायक क्रिकेट महोत्सव अप्रैल-मई में, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में होगा आयोजन, बंटेंगे लाखों रुपए के पुरस्कार
विधायक क्रिकेट महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में जानकार देते मंत्री चेतन्य काश्यप।

क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया जेगा आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में खेल प्रेमियों के लिए आगामी दिनों में एक बार फिर विधायक क्रिकेट महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसमें लाखों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विधायक क्रिकेट महोत्सव की तैयारियों के संबंध में मंत्री काश्यप की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा उपस्थित रहे। मंत्री एवं विधायक काश्यप ने बैठक में बताया कि क्रिकेट महोत्सव का आयोजन अप्रैल मध्य से मई मध्य तक होगा। टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में सर्वाधिक टीमें भाग लेंगी।

शहर के दो मैदानों में होगी स्पर्धा

मंत्री काश्यप के अनुसार स्पर्धा शहर के दो मैदानों नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। इसमें रतलाम नगर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक टीम में अंडर-19 के खिलाड़ियों की सहभागिता अनिवार्य रहेगी। स्पर्धा में लाखों रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। स्पर्धा में सहभागिता करने वाली टीमों को फॉर्म का वितरण नेहरू स्टेडियम से किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।