रतलाम : भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 19 जून को, तैयारियों को लेकर मोर्चा पदाधिकारियों की ली बैठक

भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 19 जून को होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका उद्देश्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।

Jun 13, 2023 - 21:55
 0
रतलाम : भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 19 जून को, तैयारियों को लेकर मोर्चा पदाधिकारियों की ली बैठक
भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय। पास हैं विधायक चेतन्य काश्यप।

जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने ली पदाधिकारियों की बैठक, विधायक चेतन्य काश्यप ने किया सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 19 जून को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विधानसभा विस्तारक सुमित देशमुख, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता कटारिया, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव आदि मंचासीन रहे। जिला प्रभारी पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत का वर्चस्व स्थापित किया है। उनके जैसा प्रधानमंत्री भारत में पहले कभी नहीं हुआ। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के माध्यम से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी मोर्चा अधिक से अधिक दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर सम्मेलन को सफल बनाए।

विधायक चेतन्य काश्यप ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की रूपरेखा बताते हुए इसमें हर मोर्चे की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। इस दौरान रतलााम शहर विधानसभा में निवासरत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जन जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।