रंग-ए-महफिल का आयोजन 15 जुलाई को, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को देंगे स्वरांजलि

सिसौदिया सुर श्रंगार ग्रुप द्वारा 15 जुलाई 2023 को रतलाम में गीत-संगीत का कार्यक्रम रंग ए महफिल आयोजित किया जा रहा है।

Jul 15, 2023 - 01:00
Jul 16, 2023 - 01:02
 0
रंग-ए-महफिल का आयोजन 15 जुलाई को, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को देंगे स्वरांजलि
रंग-ए-महफिल 15 जुलाई को रतलाम में।

सिसौदिया सुर संगम ग्रुप का की प्रस्तुति

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिसौदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा 15 जुलाई को स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के हाल में संगीत निशा 'रंग-ए-महफ़िल' का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुर-साधक पार्श्व गायक मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को स्वरांजलि देंगे। निःशुल्क होने वाले आयोजन में केवल ग्रुप के सदस्य ही प्रस्तुति देंगे।

ग्रुप से संचालक प्रमोद सिसौदिया ने बताया कि 31 जुलाई को लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और 4 अगस्त को हरफनमौला सिंगर किशोर कुमार का जन्म दिवस है। इसके मद्देनजर ग्रुप द्वारा 15 जुलाई को शहरवासियों के लिए संगीत निशा का आयोजन कर दोनों कलाकारों को स्वरांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम के सूत्रधार विजेंद्रसिंह सिसौदिया ने बताया कि शाम 5 बजे सरस्वती वंदना के साथ प्रस्तुतियां शुरू होंगी। अतिथि उद्बोधन व उनका सम्मान प्रस्तुतियों के दौरान ही होगा।

कार्यक्रम में प्रमोद सिसौदिया, विजेंद्रसिंह सिसौदिया, भुवनेश पंडित, जलज शर्मा, मनवीर सिसौदिया, नीता गुप्ता, विजय गुप्ता, पवन भटनागर,  गोपाल बोरीवली, अकील खान, पूजा भावसार, अल्फ़िया खान, विवेक शर्मा, दीपशिखा, वंदना जलगांवकर, रेणु शर्मा आदि किशोर, रफी और लता सहित अन्य कलाकारों के गाए नगमे पेश करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।