रेलवे के वाहन चालकों को मिली विश्राम गृह की सौगात, रेलवे स्टाफ कार यूनियन ने ज्ञापित किया डीआरएम का आभार

रेलवे के वाहन चालकों के विश्राम गृह का लोकार्पण स्थानांतरित डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता द्वारा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

Oct 13, 2022 - 02:21
Oct 13, 2022 - 02:22
 0
रेलवे के वाहन चालकों को मिली विश्राम गृह की सौगात, रेलवे स्टाफ कार यूनियन ने ज्ञापित किया डीआरएम का आभार
वाहन चालक विश्राम गृह की सौगात मिलने पर स्थानांतरित डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता का स्वागत कर आभार ज्ञापित करते रेलवे स्टाफ कार यूनियन के अध्यक्ष आबिद हुसैन मीर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर कार्यरत वाहन चालकों की विश्राम गृह की मांग पूरी हो गई। इसका लोकार्पण स्थानांतरित डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता ने किया। वाहन चालकों को यह सौगात मिलने पर रेलवे स्टाफ कार यूनियन के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने डीआरएम गुप्ता के प्रति आभार ज्ञापित किया।

रेलवे स्टाफ कार यूनियन अध्यक्ष आबिद हुसैन मीर ने बताया यूनियन की ओर से डीआरएम गुप्ता से मंडल रेल मुख्यालय पर कार्यरत वाहन चालकों के लिए विश्राम गृह उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए जल्द ही यह सुविधा मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया गया था। इसी के चलते वाहन स्टाफ को विश्राम गृह की सौगात मिली है।

लोकार्पण डीआरएम गुप्ता ने सीनि. डीईएन अंकित गुप्ता, सीनि. डीईईपी कल्पना मीणा, डीईएन आलोक श्रीवास्तव, एईएन त्रिपाठी की मौजूदगी में किया। इस मौके पर डीआरएम सहित सभी अधिकारियों का स्वागत अध्यक्ष आबिद हुसैन, जसवंत टांक, सुनील व्यास, सुनील साईं, अनवर खान, राजेंद्र, रामसिंह सहित अन्य ने किया। इस दौरान वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन तथा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।