रेलवे बोर्ड के वित्त सदस्य सिन्हा ने किया MDDTI रतलाम संस्थान निरीक्षण, सुचारु संचालन के दिए निर्देश

रेलवे बोर्ड के वित्त सदस्य मोहित सिन्हा ने रतलाम रेल मंडल स्थत बहु विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान (MDDTI) का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया।

Sep 5, 2022 - 18:34
 0
रेलवे बोर्ड के वित्त सदस्य सिन्हा ने किया MDDTI रतलाम संस्थान निरीक्षण, सुचारु संचालन के दिए निर्देश
रेलवे बोर्ड सदस्य (वित्त) मोहित सिन्हा एमडीडीटीआई रतलाम का निरीक्षण करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के वित्त मोहित सिन्हा ने बहु विषयक स्थानी मंडल प्रशिक्षण संस्थान (MDDTI) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की विभिन्न इकाइयों का जायजा लेकर संस्थान के सुचारु संचालन के निर्देश दिए।

निरीक्षण पर आए रेलवे बोर्ड के वित्त सदस्य सिन्हा का संस्थान प्राचार्य किरीट परमार एवं मुख्य प्रशिक्षक कुशल पाल सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सिन्हा ने संस्थान परिसर, क्लास रूम, मॉडल रूम, होस्टल एवं मैस आदि का निरिक्षण किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय अस्फाक अहमद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी दीपक परमार, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर (समन्वय) अंकित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक मानशी सिंह, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजिनियर कल्पना मीणा एवं MDDTI के कर्मचारी मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।