प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से की परीक्षा पे चर्चा, जीवन की हर परीक्षा में सफल होने के टिप्स भी बताए, देखें वीडियो

परीक्षा पे चर्चा 2023 का दिल्ली से लाइव प्रसारण हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से मुखातिब हुए और सफलता के टिप्स बताते हुए विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।

Jan 27, 2023 - 12:57
Jan 27, 2023 - 13:41
 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से की परीक्षा पे चर्चा, जीवन की हर परीक्षा में सफल होने के टिप्स भी बताए, देखें वीडियो
परीक्षा पे चर्चा 2023 के कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में परीक्षा पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और जीवन की हर परीक्षा में सफल होने के गुर बताए। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण पूरे देश में हुआ।

रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय में हुए आयोजन में विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।