सर्व ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 28 अगस्त को, 20 अगस्त तक विद्यार्थी दे सकते हैं प्रविष्टि

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 28 अगस्त को मप्र शिक्षा मंडल और सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 20 अगस्त तक प्रविष्ठि प्रस्तुत की जा सकती है।

सर्व ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 28 अगस्त को, 20 अगस्त तक विद्यार्थी दे सकते हैं प्रविष्टि
सर्व ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सर्वब्राहम्ण महासभा रतलाम द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह इस वर्ष 28 अगस्त को होगा। समारोह हेतु महासभा की बैठक स्वामी रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम जवाहर नगर में हुई। अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष डॉ. पं. अरुण पुरोहित ने की। 
बैठक के आरंभ में सचिव पं. नरेन्द्र जोशी ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा रखी। उपाध्यक्ष पं. अमर सारस्वत ने बताया सर्वब्राहम्ण महासभा विगत् 21 वर्षों से इस समारोह को आयोजित कर रही है। यह समारोह ब्राह्मण समाज की पहचान बन चुका है। इससे ब्राहम्ण प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है।

10वीं और 12वीं के 75 फीसदी व ज्यादा अंक वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

कोषाध्यक्ष पं. सूर्य नारायण उपाध्याय (छोटू भाई) ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी एम.पी. बोर्ड एवं केन्द्रीय बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सर्वब्राहम्ण महासभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समाज की मेधावी ब्राहम्ण प्रतिभाएँ कटारिया बिल्डिंग स्थित डॉ. पुरोहित के क्लीनिक से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर 20 अगस्त तक निर्धारित स्थानों पर जमा कर सकेंगे। बैठक के अन्त में महासभा के सक्रिय सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हर्ष दशोत्तर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये रहे मौजूद

बैठक में पं. अजय कुमार जोशी, पं. रवीन्द्र उपाध्याय, उषा दुबे, राधा जोशी, प्रथमा कौशिक, सविता तिवारी, सुनीता पाठक, कमलेश जोशी, पं. सुभाष शर्मा, पं. हर्ष शर्मा, पं. विजय शर्मा, पं. शरद शुक्ला, पं. भवानीशंकर गौड़, पं. जगदीश प्रसाद उपाध्याय, पं. नरेन्द्र त्रिवेदी, पं. एस. के. गौतम, पं. वीरेन्द्र कुलकर्णी आदि सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। संचालन डॉ. मुनीन्द्र दुबे ने किया। आभार पं. सूर्यनारायण उपाध्याय ने माना।