भाजपा कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला, हिंदू महासभा के पदाधिकारी की कार पर भी फेंका जा चुका है पेट्रोल बम

चेन्नई के तमिलनाडु स्थित भाजपा कार्यालय पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट्रोल बम फेंक कर हमला किया गया। यहां इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला, हिंदू महासभा के पदाधिकारी की कार पर भी फेंका जा चुका है पेट्रोल बम

तमिलनाडु में भाजपा और हिंदू संगठनों पर लगातार हो रहे हमलों से कार्यकर्ताओं में आक्रोश

एसीएन टाइम्स @ चेन्नई । चेन्नई से बड़ी खबर आ रही है। यहां तमिलनाडु स्थित भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। हमला देर रात हुआ। अभी हमला करने वाले के बारे में पता नहीं चल सका है। इससे पहले हिंदू महासभा के पदाधिकारी की कार पर भी पेट्रोल बम से हमला हो चुका है। पूर्व में भाजपा के एक पदाधिकारी के घर पर एयरगन से गोलियां भी दागी गईं थीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु स्थित भाजपा कार्यालय पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंका। इसकी पुष्टि भाजपा नेता कराटे त्यागराजन ने की। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यालय पर लगभग 1:30 बजे एक पेट्रोल बम फेंका गया। भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। उन्होंने घटना को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल बम फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। भाजपा नेता त्यागराजन का कहना है कि इसी तरह की घटना करीब 15 साल पहले भी हुई थी। उक्त घटना में डीएमके का हाथ होने की बात सामने आई थी। बीती रात हुए हमले के लिए हम तमिलनाडु सरकार की निंदा करते हैं। दरअसल

दो लोगों ने फेंका था कार पर पेट्रोल बम

बता दें कि, हाल ही में कोयंबटूर में हिंदू महासभा के एक पदाधिकारी की कार पर भी पेट्रोल बम से हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक महासभा की युवा इकाई के सचिव सुभाष अपने घर पर थे तभी उन्होंने करीब 11 बजे उन्होंने अपनी कार पर कुछ गिरने की आवाज सुनी। उन्होंने घर के बाहर जाकर देखा तो घर के सामने खड़ी उनकी कार जल रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने बताया घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में हेलमेट पहने दो लोग कार पर पेट्रोल बम फेंकते दिख रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाजपा के क्षेत्रीय सचिव के घर पर भी हुआ हमला

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में भाजपा के क्षेत्र सचिव जगदीश के मकान पर भी हमला हुआ। जगदीश जब एक रात अपने घर लौटे तो उन्होंने घर की एक खिड़की को क्षतिग्रस्त पाया। जांच में मकान के परिसर में एयरगन की गोली के 10 खाली खोखे मिले। आशंका है कि खिड़की इन्हीं गोलियों से क्षतिग्रस्त हुई।