ऑब्जर्वेशन ! प्रो. अज़हर हाशमी की नज़र में ऐसा है आंखे तरेरता सूरज, आप भी पढ़ें और दूसरों को पढ़ाएं

सूरज आंखें तरेर रहा है। तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। सूरज के इसी तेवर को लेकर ख्यात कवि प्रो. अज़हर हाशमी की यह कविता पढ़ें और तपिश का अंदाजा लगाएं।

Apr 18, 2025 - 17:06
 0
ऑब्जर्वेशन ! प्रो. अज़हर हाशमी की नज़र में ऐसा है आंखे तरेरता सूरज,  आप भी पढ़ें और दूसरों को पढ़ाएं
सूरज की तपिश और कवि अज़हर हाशमी का ऑब्जर्वेशन।

सूरज 'ऑफिसर-इन-चार्ज'

'लू करती है 'लाठी-चार्ज'

सूखे कुएँ, नदी, झरने

जल हेतु जन के धरने

कैसे बुझ पाएगी प्यास ?

सोचें, मिलकर करें प्रयास।

***

सूरज आग-बबूला है

गुस्से से मुँह फूला है

दहके खेत और खलिहान

झुलसे झुग्गी और मकान

कैसे मिट पाएगा त्रास ?

सोचें, मिलकर करें प्रयास।

 ***

सूरज खुश हो सकता है

जग के दुःख धो सकता है

काटें कभी नहीं जंगल

नदियों में फिर होगा जल

सहेजें धरती की हर साँस।

सोचें, मिलकर करें प्रयास।

***

रचना प्रो. अज़हर हाशमी की पुस्तक ‘अपना ही गणतंत्र है बंधु !’ से साभार।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।