कोरोना टीकाकरण में अनुपस्थित रहने को माना बड़ी लापरवाही, पीएचई का उपयंत्री निलंबित

रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक उपयंत्री को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई कोविड-19 वैक्सीनेशन में लापरवाही बरतने पर की गई।

Dec 7, 2021 - 09:53
 0
कोरोना टीकाकरण में अनुपस्थित रहने को माना बड़ी लापरवाही, पीएचई का उपयंत्री निलंबित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कोरोना टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से एक उपयंत्री को निलंबित कर दिया है। नोडल अधिकारी बनाए गए उपयंत्री के विरुद्ध टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित नहीं रहने पर कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपखंड जावरा के उपयंत्री के. एन. कुमावत को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया। बावजूद कुमावत 24 नवंबर को टीकाकरण जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहे। उनके अनुपस्थित रहने से उन्हें आवंटित किए गए टीकाकरण केंद्रों का कार्य प्रभावित हुआ। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इसे गंभीरता से लेते हुए उपयंत्री कुमावत को निलंबित कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।