आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के तहत भारत रत्न लता मंगेशकर की याद में संगीत निशा 27 मार्च को

आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के तहत भारत रत्न लता मंगेशकर की याद में संगीत निशा 27 मार्च को

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। आजादी का 75वां अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में स्वर सरिता म्युजिकल ग्रुप द्वारा 27 मार्च को संगीत निशा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की याद में राजपूत बोर्डिंग परिसर में होगा।

समिति के जिला संयोजक महेंद्र गादिया, सह संयोजक विम्पी छाबड़ा एवं सुरेन्द्र सिंह भाभरा ने बताया अमृत महोत्सव समिति द्वारा विभिन्न विधाओं में अलग-अलग राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत, साहित्यक व सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। इस क्रम में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में संगीत निशा का आयोजन किया जा रहा है।

लता मंगेशकर ने 'ए मेरे वतन के लोगों...' गीत की लाइव प्रस्तुति देकर देशवासियों में देशभक्ति का माहौल निर्मित किया था। इसलिए भी समिति द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इससे शहर में संगीत का माहौल भी निर्मित होगा। साथ ही नए कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में स्वर सरिता म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों द्वारा लता के गाए नए-पुराने यादगार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रस्तुति अल्फिया खान, रिदम मिश्रा, विजय फाटक इंदौर, भुवनेश कुमार पंडित व जलज शर्मा द्वारा एकल व युगल गीत पेश किए जाएंगे।