पुलिस अधिकारियों के तबादले ! MP में कई स्थानों के लोकायुक्त एसपी बदले, EOW में भी हुई नई पदस्थापनाएं

मप्र के गृह विभाग द्वारा मप्र के लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के एसपी सहित 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Jul 2, 2025 - 01:21
Jul 2, 2025 - 01:21
 0
पुलिस अधिकारियों के तबादले ! MP में कई स्थानों के लोकायुक्त एसपी बदले, EOW में भी हुई नई पदस्थापनाएं
मप्र पुलिस।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के गृह विभाग द्वारा 10 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची मंगलवार देर रात जारी की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल है। जारी सूची के अनुसार कई स्थानों के लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) के बदले गए हैं।

राज्यपाल के अनुमोदन अनुसार मप्र शासन के गृह विभाग के उप सचिव बुद्धेश कुमार वैध द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में 10 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर का एसपी बनाया गया है। अब उज्जैन लोकायुक्त एसपी के रूप में इंदौर के जोन क्रमांक 4 नगरीय पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव जिम्मेदारी संभालेंगे। उज्जैन में ईओडब्ल्यू एसपी की जिम्मेदारी जबलपुर में एएसपी रहे समर वर्मा को सौंपी गई है।

इसी तरह आर्थिक पराध प्रकोष्ठ भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील पाटीदार अब रीवा में लोकायुक्त एसपी होंगी। ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश कुमार मिश्र को पुलिस मुख्यालय ग्वालियर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में भेजा गया है। जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय) भोपाल, 6ठी वाहिनी बिसबल जबलपुर की उप सेनानी अंजुलता पटेल को जबलपुर लोकायुक्त एसपी बनाया गया है।

क्यूडी पुलिस मुख्यालय भोपाल (संबद्ध पीटीसी भौंरी) की एएसपी यास्मीन जहरा जमाल अब भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में काम करेंगी। वहीं ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा को ग्वालियर में ही लोकायुक्त एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह भोपाल ईओडब्ल्यू मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदस्थ पल्लवी त्रिवेदी अब पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में काम करेंगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।