विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी बाफना का किया स्वागत

भाजपा जिला रतलाम के सह मीडिया प्रभारी बनने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने नीलेश बाफना का स्वागत किया।

विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी बाफना का किया स्वागत
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना अपने स्वागत के प्रत्युत्तर में विधायक काश्यप को धन्यवाद देते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने विधायक चेतन्य काश्यप से भेंट कर उनका आभार जताया। इस मौके पर काश्यप ने भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर बाफना का स्वागत किया। उन्होंने बाफना से पार्टी के कार्य समर्पण एवं निष्ठापूर्वक करने पर बल दिया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, एमआईसी सदस्य राजू सोनी, भाजपा नेता विजय पोरवाल (पासा), सुरेंद्र भटेवरा, विमल कटारिया, प्रकाश सोनी, अशोक राठौर उपस्थित रहे।