संभागीय तैराकी स्पर्धा में रतलाम के 6 तैराकों ने जीते 6 स्वर्ण पदक, विधायक चेतन्य काश्यप ने किया सम्मानित

उज्जैन में हुई संभीगीय तैराकी स्पर्धा में रतलाम के 6 खिलाड़ियों ने अलग-अलग समूह में 6 स्वर्ण पदक जीते। इसके लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने सभी का स्वागत किया।

Sep 12, 2022 - 22:39
 0
संभागीय तैराकी स्पर्धा में रतलाम के 6 तैराकों ने जीते 6 स्वर्ण पदक, विधायक चेतन्य काश्यप ने किया सम्मानित
विधायक काश्यप द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद संभागीय तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले रतलाम के तैराक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम   संभाग स्तरीय तैराकी स्पर्धा का आयोजन उज्जैन में हुआ। इसमें रतलाम के 6 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। रतलाम का नाम गौरवांवित करने वाले तैराकों का विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने आगामी दिनों में इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में बेहत प्रदर्शन के लिए सभी तैराकों को शुभकामनाएं दीं।

उज्जैन में आयोजित तैराकी स्पर्धा में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के इवेंट में शहर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर छह स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल दिए। उक्त पदक जीतकर रतलाम का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों में अब्दुल कादिर, काजल पड़ियार, देवांश दुबे, ईशान अहिरवार, नमन सोलंकी और वरेण्यम व्यास शामिल हैं। विधायक काश्यप द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किए जाने के दौरान क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, राजा राठौड़, महेंद्र शुक्ला, हुसैन इंदौरी, अजय दुबे, हरदेश व्यास आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।