विधायक क्रिकेट महोत्सव का शुभारंभ रविवार को, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य रहेंगे मुख्य अतिथि, विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे अध्यक्षता

  विधायक क्रिकेट महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को शुरू हो रही प्रतियोगिता में 200 से अधिक टीमें शामिल होंगी।

Apr 15, 2023 - 22:16
 0
विधायक क्रिकेट महोत्सव का शुभारंभ रविवार को, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य रहेंगे मुख्य अतिथि, विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे अध्यक्षता
विधायक क्रिकेट महोत्सव।

शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर तैयारियां पूर्ण, लाखों रुपए की इनामी प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम होगी पुरस्कृत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम शहर में खेल प्रेमियों के लिए रविवार से विधायक क्रिकेट महोत्सव की रंगारंग शुरुआत होगी।  शुभारंभ शाम 6.30 बजे नेहरू स्टेडियम पर होगा। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य रहेंगे। अध्यक्षता विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। विशिष्ठ अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल होंगे। शुभारंभ अवसर पर पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे।

स्पर्धा के लिए शहर के नेहरू स्टेडियम के साथ आईटीआई के खेल मैदान को तैयार किया गया है। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने समिति सदस्य नेहरू स्टेडियम पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा और नीलेश पटेल, विवेक शर्मा, अमित रायकवार, हितेश बरमेचा, संजय पांडेय, भूपेंद्रसिंह, निर्मल हाड़े, राहुल श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, धीरज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

विधायक क्रिकेट महोत्सव के रूप में आयोजित हो रही टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में लाखों रुपए की इनामी राशि वितरित की जाएगी। स्पर्धा में 200 से अधिक टीमें सहभागिता कर रही हैं। शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पूरी तरह से तैयार हैं। महोत्सव में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्सव के नाम से खेलों के प्रति अलग भावना जागृत होती है। इसलिए इसे खेल महोत्सव नाम दिया गया है।

स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों से किसी प्रकार की एंट्री फीस नहीं ली गई है। स्पर्धा में सिर्फ शहर की टीमें भाग लेगी। टीम में दो खिलाड़ी 19 वर्ष की आयु के अनिवार्य है। अंतिम दौर में पहुंचने वाली टीमों के मुकाबले रात्रिकालीन होंगे। प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।