प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : विधायक काश्यप ने उतारी सांई बाबा की आरती, सांई सेवा समिति ने किया सम्मान

रतलाम में श्री सांई मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनका सम्मान भी किया गया।

May 5, 2023 - 08:54
May 5, 2023 - 08:55
 0
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : विधायक काश्यप ने उतारी सांई बाबा की आरती, सांई सेवा समिति ने किया सम्मान
श्री सांई मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शास्त्री नगर स्थित श्री सांई बाबा मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को विशाल श्री सांई पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न किरदारों का अभिनय करते हुए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप ने सांई बाबा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्री सांई समिति ने विधायक काश्यप का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर समिति के डॉ. प्रदीप कोठारी, राकेश देसाई, डॉ. पी. जागेटिया व संदीप कोलम्बिकर सहित अन्य मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।