महर्षि श्री अरविंद के जन्म अर्धशती समारोह के तहत व्याख्यानमाला आज

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महर्षि श्री अरविंद का जन्म अर्धशती समारोह मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को रतलाम में व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है।

Aug 28, 2022 - 13:47
Aug 29, 2022 - 01:19
 0
महर्षि श्री अरविंद के जन्म अर्धशती समारोह के तहत व्याख्यानमाला आज
महर्षि श्री अरविंद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। महान योगी, दार्शनिक, अखण्ड भारत के प्रणेता, स्वाधीनता संग्राम के पुरोधा श्री अरविंद की 150वीं जयंती पर 28 अगस्त को व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। आयोजन म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा द्वारा किया जा रहा है।

"श्री अरविंद जन्म सार्धशती समारोह" के अंतर्गत आयोजित व्याख्यानमाला शाम 04:30 बजे डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) आनंद कॉलोनी, रतलाम पर होगा। मुख्य वक्ता म.प्र. जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय (राज्यमंत्री का दर्जा) होंगे। मुख्य अतिथि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष एवं योग आयोग के उपाध्यक्ष भरत बैरागी (राज्यमंत्री का दर्जा) होंगे।

अध्यक्षता रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। आयोजन के विशिष्ट अतिथि गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश समन्वयक विवेक चौधरी, समाजसेवी मनोहर पोरवाल, भारत सरकार की एमआईडीएच कमेटी के सदस्य अशोक पाटीदार तथा जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय होंगे।

---------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न हों, अपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।