क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष काश्यप की उपस्थिति में नई दिल्ली में हुई बैठक, राष्ट्रीय अधिवेशन पर हुई चर्चा

क्रीड़ा भारती का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में 16 से 18 दिसंबर तक होगा। इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन दिल्ली में हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने की।

Oct 16, 2022 - 13:51
 0
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष काश्यप की उपस्थिति में नई दिल्ली में हुई बैठक, राष्ट्रीय अधिवेशन पर हुई चर्चा
क्रीड़ा भारती की दिल्ली में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप व अन्य पदाधिकारी।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 16 से 18 दिसंबर को होगा चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें क्रीड़ा भारती के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर निर्णय लिया गया। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के सफल आयोजन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह को लेकर चर्चा भी की गई।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। तीन दिवसीय अधिवेशन 16 से 18 दिसंबर तक होगा। बैठक में इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

कोरोना काल के चलते पूर्व में यह अधिवेशन टल गया था। राष्ट्रीय बैठक में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, कोषाध्यक्ष मिलिंद डांगे, मंत्री प्रसन्ना हरदास, मधुमय नाथ, सह मंत्री भारतीय ताई गणपुले आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।