खेल चेतना मेला 10 से 12 जनवरी तक, 17 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं होंगी, मलखम्ब पिरामिड का प्रदर्शन होगा शामिल

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा चेतना खेल मेले का आयोजन 10 जनवरी से किया जाएगा। तीन दिवसीय खेल कुंभ में इस बार मलखम्ब पिरामिड का प्रदर्शन भी होगा शामिल होगा।

खेल चेतना मेला 10 से 12 जनवरी तक, 17 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं होंगी, मलखम्ब पिरामिड का प्रदर्शन होगा शामिल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 10 से 12 जनवरी 2022 तक खेल चेतना मेला का आयोजन किया जाएगा। इस बार खेला मेला में 17 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। मलखम्ब की स्पर्धा में पिरामिड़ का प्रदर्शन भी शामिल किया जाएगा।

खेल चेतना मेला की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुई। इसमें खेल सलाहकार एवं संयोजकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिये की जाने वाली तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष व सलाहकार डॉ. गोपाल मजावदिया ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वजह से खेल चेतना मेला का आयोजन बाधित हुआ था, लेकिन 1 वर्ष के अंतराल के बाद ही खेलों के प्रति वातावरण बनाने का यह सिलसिला पुनः आरम्भ हो रहा है। इस बार मेले में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता का प्रयास हो, क्योंकि खेल ही स्वस्थ्य शरीर एवं मस्तिष्क का निर्माण करते हैं।

अधिक से अधिक खिलाड़ियों से भाग लेने का किया आह्वान

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप इसी संकल्प के साथ बच्चो को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन करते हैं। आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने खेल चेतना मेला के तहत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने खेल संयोजको के साथ तैयारी के लिए किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने शहर के विभिन्न मैदानों पर आयोजित प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को लाने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, अश्विनी शर्मा, गुलाम मोहम्मद, पप्पू मेहता, आर. सी.तिवारी, प्रकाश व्यास, राकेश शर्मा, अखिलेश गुप्ता, हरीश चांदवानी, जगदीश श्रीवास्वत, मनीष जोशी, राजा राठौड़, सुनील जैन, दिनेश शर्मा, प्रद्युमन मजावदिया, बबलू तिवारी, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्रसिंह राणावत, रितेश वोहरा, उमंग पोरवाल आदि।