कराते बालिकाओं की आत्मरक्षा का प्रमुख हथियार, इसे हर बालिका को सीखना चाहिए- हिम्मत कोठारी

अनुज पोरवाल जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जावरा कराते अकादमी विजेता रही।

कराते बालिकाओं की आत्मरक्षा का प्रमुख हथियार, इसे हर बालिका को सीखना चाहिए- हिम्मत कोठारी
कराते स्पर्धा को संबोधित करते मप्र के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी।

स्व. अनुज पोरवाल स्मृति डिस्ट्रिक्ट कराते चैंपियनशिप 2023 में 223 खिलाड़ियों ने लिया भाग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कराते बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। बालिकाओं को यह हुनर सीखना ही चाहिए। अनुज पोरवाल की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में हुनर का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं।

यह बात मप्र के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने कही। वे अनुज पोरवाल स्मृति डिस्ट्रिक्ट कराते चैंपियनशिप 2023 के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। स्पर्धा का आयोजन डिफेंस कराते अकादमी द्वारा किया गया था।  समारोह को संबोधित करते हुए रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है किंतु कराते के माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकता है। आज की युवा पीढ़ी खेल में निरंतर देश का नाम रोशन कर रही है।

डिफेंस कराते प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर ओर सचिव शुभम् तालोदिया ने बताया कि  एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, जावरा, आलोट, सैलाना, बजना पिपलौदा तहसील के 223 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया।

इन्होंने किया पुरस्कृत

खिलाड़ियों को जवाहर व्यायामशाला संचालक वैभव जाट, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल,  भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य मनीष शर्मा, पत्रकार विनोद वाधवा, विजय मीणा, शुभम चौहान, जिला कराते एसोसिएशन सचिव शेख शरीफुद्दीन, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष चिराग असरानी, रविन्द्र मुरलीवाल, सत्यजीत राजावत आदि ने पुरस्कृत किया।

ये बने मुख्य विजेता

प्रथम : जावरा कराते अकादमी।

द्वितीय : समता इंटरनेशनल स्कूल।

तृतीय : डिफेंस कराते अकादमी।

ये रहे निर्णायक

स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका राजवर्धन सिंह, दिव्या भगोरा, तनु पांचाल, काशिश शर्मा, मान्यता सिंह चुंडावत, मुस्तफा तबीब खान, भाविक बुचके, साहिल खान, समीर खान, अंजुम शेख, हंसराज सिंह, चौहान लखन, अजीम खान, मरियम खान, जितेंद्र, आरती मालवी ने निभाई। संचालन शिक्षिका दीपिका पंवार ने किया। आभार शुभम् तालोदिया ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।