धर्म संस्कृति : पंचेश्वर महादेव मंदिर से 25 जुलाई को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, माही और शिवना के जल से होगा महाकाल का अभिषेक

  रतलाम में पंचेश्वर महादेव मंदिर से चौथी बार कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा 25 जुलाई को शुरू होगी।

Jul 24, 2025 - 10:53
 0
धर्म संस्कृति : पंचेश्वर महादेव मंदिर से 25 जुलाई को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, माही और शिवना के जल से होगा महाकाल का अभिषेक
पंचेश्वर महादेव मंदिर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पंचेश्वर महादेव समिति शहर के थावरिया बाजार स्थित पंचेश्वर महादेव – पंचमुखी हनुमान मंदिर से सावन माह के उपलक्ष्य में कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में कांवड़ियों द्वारा बाबा महाकाल का माही और शिवना नदी के जल से अभिषेक किया जाएगा।

पंचेश्वर महादेव समिति के अनुसार महाकाल भक्तों द्वारा लगातार चौथे वर्ष कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कावड़ यात्रा की शुरुआत पंचेश्वर महादेव मंदिर थावरिया बाजार से होगी। यह पैलेस रोड, नगर निगम तिराहा, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, कालिका माता मंदिर, महू रोड होती हुई निकलेगी। कावड़ यात्रा शुकवार को उज्जैन पहुंचेगी।

100 भक्त होंगे शामिल

सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में कांवड़ियों द्वारा दर्शन कर जल चढ़ाने के साथ यात्रा का समापन होगा। तीन दिवसीय कांवड़ यात्रा में करीब 100 भक्त शामिल होंगे। मंदसौर पशुपतिनाथ महादेव से शिवना नदी की एवं रतलाम की माही नदी के जल से महाकाल का अभिषेक किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।