काचीगुड़ा – बीकानेर – काचीगुड़ा स्‍पेशल ट्रेन को उज्‍जैन स्‍टेशन पर मिला ठहराव, दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेन 5-5 मिनट रुकेंगी

बीकानेर और काचीगुड़ा के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन को उज्जैन स्टेशन पर 5-5 मिनट के लिए ठहराव दिया गया है। इससे यहां के यात्रियों को सुविधा होगी।

Jan 10, 2025 - 22:21
 0
काचीगुड़ा – बीकानेर – काचीगुड़ा स्‍पेशल ट्रेन को उज्‍जैन स्‍टेशन पर मिला ठहराव, दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेन 5-5 मिनट रुकेंगी
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी बीकानेर काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन स्‍टेशन पर काचीगुड़ा से बीकानेर के मध्‍य चलने वाली गाड़ी संख्‍या 07053/07054 काचीगुड़ा – बीकानेर - काचीगुड़ा स्‍पेशल ट्रेन का ठहराव दिया गया है। दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेन यहां 5-5 मिनट के लिए रुकेगी।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या 07053 काचीगुड़ा - बीकानेर स्पेशल काचीगुड़ा से 11 जनवरी 2025 से चलने वाली का उज्‍जैन आगमन 23.40 बजे रहेगा। इसी प्रकार 14 जनवरी 2025 से बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 07054 बीकानेर - काचीगुड़ा स्‍पेशल उज्जैन 05.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में 5-5 मिनट का ठहराव दिया गया है।

ट्रेनों के आगमन / प्रस्‍थान समय, ठहराव सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।