उदयपुर जैसी घटनाएं रोकने के लिए कांग्रेस को हराना जरूरी, भाजपा सबका साथ और विकास चाहती है - विधायक काश्यप
भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उनके द्वारा शहर विकास के एजेंडे की जानकारी दी जा रही है।

वार्डों कीे नुक्कड़ सभाओं में निगम प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार जारी, विकास कार्य बताकर मांगा जनसमर्थन
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में विधायक चेतन्य काश्यप विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर जैसी घटनाएं रोकने के लिए कांग्रेस को हराना जरूरी है। भाजपा सबका साथ और विकास चाहती है। महापौर एवं पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाए, जिससे शहर के विकास को नई गति मिले।
(हाट की चौकी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते विधायक काश्यप।)
विधायक काश्यप ने वेदव्यास कॉलोनी, मोमिनपुरा, हाट की चौकी, भाम्भी मोहल्ला, खेतलपुर एवं ईश्वर नगर में सभाएं सम्बोधित की। उन्होंने सभी वार्डों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि रतलाम में 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष निवेश क्षेत्र से 18 हजार करोड़ के उद्योग आएंगे और इनसे 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस निवेश क्षेत्र से शहर की सूरत एवं सिरत दोनों बदल जाएगी। शहरवासियों को समुचित जलप्रदाय करने के लिए अमृत-2 मिशन के तहत मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
(भांभी मोहल्ले में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते विधायक काश्यप।)
विधायक काश्यप ने कहा सभी सड़कों का भी नवनिर्माण किया जाएगा। स्वच्छता के लिए भाजपा ने विभिन्न साधनों के साथ 100 डायल की तर्ज पर कॉल सेन्टर शुरू करने का संकल्प लिया है, ताकि रतलाम को नम्बर-1 बनाया जा सके। रतलाम के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य की तरह रतलाम में भी भाजपा की नगर सरकार बनाना जरूरी है। नुक्कड़ सभाओं में काश्यप के साथ भाजपा के पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद सरिता लोढा, सुदीप पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी सहित पार्टी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी ने ली त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा ने रविवार को त्रिदेव कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलए की बैठक को सम्बोधित किया। बूथ प्रबंधन का मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र बूथ जीता, चुनाव जीता है। बैठक को इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भी सम्बोधित किया।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया प्रारंभ में चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मंचासीन रहे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्रियों ने किया।