निरीक्षण के दौरान 23 स्कूलों में मिली खामियां, संस्था प्रमुखों को सुधार के लिए जारी किए नोटिस

कलेक्टर के निर्देश पर जिले के 23 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। इनमें कमियां पाए जाने पर संस्था प्रमुखों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

Dec 7, 2021 - 00:13
Dec 7, 2021 - 00:17
 0
निरीक्षण के दौरान 23 स्कूलों में मिली खामियां, संस्था प्रमुखों को सुधार के लिए जारी किए नोटिस

कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया था स्कूलों का निरीक्षण

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा विभाग ने जिले के 23 स्कूलों के प्रमुखों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्कूलों की कमियों को सुधारने की चेतावनी दी गई है। चार स्कूल बंद पाए जाने पर उनके शिक्षकों और स्टाफ का वेतन भी काया गया है।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों का सतत निरीक्षण किया गया। इस दौरान 23 स्कूलों में खामियां पाई गईं। विभाग द्वारा सभी स्कूलों के प्रमुखों को नोटिस जारी किए। इसमें स्कूल में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इन संस्थाओं को जारी किए गए हैं नोटिस

हायर सेकंडरी स्कूल : मुंदड़ी, आलोट, ताल, बांगरोद, हाटपिपलिया, बड़ावदा, धौंसवास, रतलाम क्रमांक-1।

हाई स्कूल : विनोवा स्कूल रतलाम, हतनारा, बरडिया गोयल, सरसी, गुल बालोद, रत्तागिरी, प्रीतमनगर, दंतोड़िया, सागोद, इटावा माताजी, धमोतर, पलाश, कनेरी, गढ़गढ़िया।

चार स्कूलों के शिक्षकों का वेतन काटा

निरीक्षण के दौरान चार स्कूल बंद पाए गए थे। इससे संस्था के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर अनुपस्थित रहने के दौरान का वेतन भी काटा गया है। ये संस्थाएं हैं रतगढ़खेड़ा का हाईस्कूल, नगरा का हायर सेकंडरी, कुआंझागर का हाईस्कूल तथा करिया का प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।