रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के ड्रीम प्रोजेक्ट रोटरी मोबाइल ब्लड बैंक वैन का लोकार्पण 25 दिसंबर को

रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा जिले को मोबाइल ब्लड व्हेन उपलब्ध कराई गई है। का लोकार्पण 25 दिसंबर को किया जाएगा।

Dec 25, 2021 - 08:45
Dec 25, 2021 - 16:38
 0
रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के ड्रीम प्रोजेक्ट रोटरी मोबाइल ब्लड बैंक वैन का लोकार्पण 25 दिसंबर को
File photo

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रोटरी क्लब रतलाम सेन्ट्रल का ड्रीम प्रोजेक्ट रोटरी मोबाइल ब्लड वैन शुरू होने जा रहा है। इसका लोकार्पण 25 दिसंबर को सुबह 9.45 बजे केसर पैलेस समता परिसर में होगा। 

प्रोजेक्ट चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गादिया ने बताया वैन का लोकार्पण कलेक्टर रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष कुमार पुरूषोत्तम, रोटरी मंडल 3040 के पूर्व अध्यक्ष पीडीजी गजेन्द्र नारंग तथा मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा करेंगे। 

150

गादिया ने बताया लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, समाजसेवी खुर्शीद अनवर, जेएमडी ग्रुप के राकेश सकलेचा, ललिता तलेरा व रोटरी इंदौर (यूएसए) के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इन सभी का इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में उल्लेखनीय योगदान रहा है। 

500
200

प्रोजेक्ट चेयरमैन गादिया ने बताया की यह मोबाइल ब्लड वैन रक्त संग्रह के लिए कहीं भी उपलब्ध हो सकेगी। इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके मद्देनजर ही रोटरी क्लब ने मोबाइल ब्लड वैन का प्रोजेक्ट अपने हाथों में अपने हाथ में लेने का निश्चय लिया। इसमें समाजसेवियों का सहयोग मिला। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।