अतिथि विद्वानों ने विधायक काश्यप का स्वागत कर दिया धन्यवाद, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी व प्राचार्य मिश्रा से चर्चा कर दिए थे वेतन बढ़ाने के निर्देश

मप्र जनभागीदारी (उच्च शिक्षा) कर्मचारी संघ और अतिथि विद्वान संघ ने वेतन वृद्धि में अहम् भूमिका निभाने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sep 12, 2023 - 23:41
Sep 12, 2023 - 23:43
 0
अतिथि विद्वानों ने विधायक काश्यप का स्वागत कर दिया धन्यवाद, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी व प्राचार्य मिश्रा से चर्चा कर दिए थे वेतन बढ़ाने के निर्देश
वेतन वृद्धि पर अतिथि विद्वानों द्वारा विधायक चेतन्य काश्यप और कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी का स्वागत किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे मप्र जनभागीदारी (उच्च शिक्षा) कर्मचारी संघ एवं अतिथि विद्वानों की मांग पूरी हो गई है। इससे मप्र जनभागीदारी (उच्च शिक्षा) कर्मचारी संघ एवं अतिथि विद्वान संघ में हर्ष है। संघ ने विधायक चेतन्य काश्यप एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी का स्वागत कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

बता दें कि, जनभागीदारी के द्वारा आमंत्रित अतिथि विद्वान लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं प्राचार्य प्रो. वाय. के. मिश्रा द्वारा विधायक चेतन्य काश्यप से चर्चा की। विधायक काश्यप ने जनभागीदारी द्वारा आमंत्रित अतिथि विद्वानों से आपसी सहमति बनाकर वेतन बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री चौहान को भी दिया धन्यवाद

इधर, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भी अतिथि विद्वानों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की गई है। इससे दोनों ही वर्गों में हर्ष है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान रूपेश राठौड़, दिलीप वर्मा, विकल्प डोई, मनीष भट्ट, योगेश चौहान, प्रीति मोयल, कनुप्रिया शर्मा, माला वर्मा, पंकज पाठक, निलेश पाठक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।