BJYM के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर व उसके 3 और साथी गिरफ्तार, टोल नाके के मैनेजर व कर्मचारियों को धमकाने के मामले में थे फरार

टोल प्लाजा के मैनेजर और कर्मचारियों को धमकाने के मामले में फरार भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

BJYM के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर व उसके 3 और साथी गिरफ्तार, टोल नाके के मैनेजर व कर्मचारियों को धमकाने के मामले में थे फरार
भाजयुमो का पूर्व उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बिलपांक पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। गुर्जर के अलावा उसके 6 साथी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। सभी टोल प्लाजा के मैनेजर और कर्मचारियों को धमकाने और मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2023 को तत्कालीन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम् गुर्जर व उसके साथियों द्वारा बिलपांक के पास टोल नाका पर मैनेजर व कर्मचारियों के साथ गाली गलौच, मारपीट की थी। उन्होंने अवैध वसूली व अवैध पिस्टल से धमकाया था। इसके वीडियो सहित टोल मैनेजर ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि कि तब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। मप्र सरकार और रतलाम ग्रामीण विधायक बदलने के बाद पुलिस ने उक्त मामले में 12 फरवरी 2024 को आईपीसी की धारा 427, 294, 506, 323, 452, 147, 148, 327, 506 भादंवि व 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया था। तब से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें... भाजयुमो नेता की गुंडई : इस वीडियो में पिस्टल दिखाकर धमकाते दिख रहा व्यक्ति भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर है

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए थे। टीम ने अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी शुभम गुर्जर पिता गोवर्धनलाल गुर्जर निवासी जमुनिया व उसके साथी आरोपी राजवीर पिता गोवर्धनलाल गुर्जर निवासी जमुनिया, गौरव पिता कन्हैयालाल गुर्जर निवासी मार्तण्डगंज, अर्जुन पिता भगवानसिह खारीवाल निवासी मुलथान को गिरफ्तार किया है। इनके साथी आरोपी आशीष शर्मा निवासी बिलपांक, बन्टी शर्मा निवासी दन्तोड़िया और देवेन्द्रसिंह सोनगरा निवासी झरखे़ड़ी 14 फरवरी 2024 को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे जो वर्तमान में जिला जेल रतलाम में निरुध्द हैं।

टोल प्लाजा मामले में गिरफ्तार आरोपी

  1. आशीष पिता देवेन्द्र शर्मा, निवासी बिलपांक, थाना बिलपांक, जिला रतलाम।
  2. देवेन्द्रसिह पिता विजेन्द्रसिह सोनगरा, निवासी झरखेड़ी, थाना बिलपांक, जिला रतलाम।
  3. बन्टी उर्फ अरुण पिता धन्नालाल शर्मा, निवासी दन्तोड़िया, थाना बिलपांक, जिला रतलाम।
  4. शुभम पिता गोवर्धनलाल गुर्जर, निवासी जमुनिया, थाना बिलपांक, जिला रतलाम।
  5. राजवीर पिता गोवर्धनलाल गुर्जर, निवासी जमुनिया, थाना बिलपांक, जिला रतलाम।
  6. गौरव पिता कन्हैयालाल गुर्जर, निवासी मार्तण्डगंज, थाना जावरा, जिला रतलाम।
  7. अर्जुन पिता भगवानसिंह खारीवाल, निवासी मुलथान, थाना बदनावर, जिला धार।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में बिलपांक थाना प्रभारी प्रीति कटारे, सउनि रूपसिंह शक्तावत, राजेन्द्र जगताप, प्र.आर. ईश्वरसिंह राठौर, रवि डामोर, आरक्षक माखनसिंह, हेमन्त यादव, संजय सोनी, अमित यादव, विजय कोगे, खिलाड़ी जाट, पप्पू चौहान की भूमिका सराहनीय रही।