...ताकि कोई गुस्ताखी न करे : कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में ईटीबीपी की 24वीं और 25वीं बटालिया तथा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है। इसके चलते रतलाम में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

Oct 22, 2023 - 12:08
 0
...ताकि कोई गुस्ताखी न करे : कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में ईटीबीपी की 24वीं और 25वीं बटालिया तथा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के साथ फ्लैग मार्ज करते पुलिस और आटीबीपी के जवान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत प्रशासन और पुलिस द्वारा पूरी एहतियात बरती जा रही है। चुनाव में गुस्ताखी भारी पड़ सकती है, यह संदेश देने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार तथा एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च दो बत्ती क्षेत्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। फ्लैग मार्च में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, आइटीबीपी 24 तथा 25वीं बटालियन तथा जिला पुलिस बल के जवान शामिल हुए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।