साहित्य विमर्श : 'सुनें - सुनाएं' का पंद्रहवां सोपान 3 दिसंबर को, दस रचनाधर्मी पढ़ेंगे अपनी प्रिय रचना

रचनात्मक वातावरण बनाने के लिए सुनें-सुनाएं का 15वां सोपान 3 दिसंबर (रविवार को होगा) इसमें 10 साथी अपनी प्रिय रचना प्रस्तुत करेंगे।

Nov 29, 2023 - 17:40
 0
साहित्य विमर्श : 'सुनें - सुनाएं' का पंद्रहवां सोपान 3 दिसंबर को, दस रचनाधर्मी पढ़ेंगे अपनी प्रिय रचना
सुनें सुनाएं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में रचनात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए 'सुनें - सुनाएं' आयोजन का पंद्रहवां सोपान 3 दिसंबर (रविवार) को होगा। सुबह 11 बजे  जी. डी. अंकलेसरिया रोटरी हॉल प्रथम तल, रतलाम पर होने वाले आयोजन में दस साथी अपनी प्रिय रचना का पाठ करेंगे।

इस आयोजन में नरेंद्र त्रिवेदी द्वारा डॉ. शिवमंगल सिंह 'सुमन' की रचना 'जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला' का पाठ, जी. एस. खींची द्वारा कृष्ण बिहारी 'नूर  की रचना 'तमाम जिस्म ही घायल था' एवं पं. मुस्तफा आरिफ द्वारा पीरूलाल 'बादल' की रचना 'थारी छाणी-छाणी वात' का पाठ किया जाएगा। इसी तरह कैलाश वशिष्ठ जुझार सिंह भाटी की रचना 'मुझको रिझाती है तेरी बिदियां', अनीस खान शकील आज़मी की रचना 'दर्द की रात है', संजय शर्मा डॉ. हरिवंश राय 'बच्चन' की रचना 'अग्निपथ' का पाठ करेंगे।

विक्रांत भट्ट द्वारा विष्णु खरे की रचना 'तरमीम' का पाठ, सान्त्वना शुक्ला द्वारा डॉ. संजय 'मधुप' की रचना "दीप" का पाठ, ललित चौरड़िया द्वारा अज्ञात रचनाकार की रचना 'अपनी कमियों को' का पाठ, श्याम सुंदर भाटी द्वारा सुरेन्द्र शर्मा की रचना 'रै काडू आग्या रै' का पाठ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में कोई भी व्यक्ति अपनी रचना का पाठ नहीं करता है। प्रस्तुतकर्ता अपने प्रिय रचनाकार की रचना का बिना किसी भूमिका के पाठ करते हैं। 'सुनें - सुनाएं' ने शहर के सृजनशील साथियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।