कोराना बना घर के मुखिया का काल तो रोटरी क्लब बना प्रभावितों बच्चों का सहारा, स्कूल फीस भरी और दो महिलाओं को सिलाई मशीन भी दी
रोटरी क्लब ऑफ प्लेटिनम ने कोरोना पीड़ित बच्चों और महिलाओं की मददगार बनकर सराहनीय कार्य किया। क्लब ने दो बच्चों की फीस भरी तो दो महिलाओं को सिलाई मशीन भी भेंट की।
दीप मिलन समारोह में अध्यक्ष वंदना सोनी ने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाने में में सभी का सहयोग जरूरी
एसीएन टाइम्स @ रतलाम। रोटरी क्लब ऑफ़ रतलाम प्लेटिनम का दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन सेवा के मायने से भी खास रहा। इसमें आत्मनिर्भर भारत निर्माण के तहत शिक्षा एवं रोजगार में सदस्य मददगार बने। क्लब की सदस्यों ने कोरोना महामारी से का शिकार हुए लोगों के परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। इससे दो बच्चों की स्कूल फीस और दो महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की गई।

📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
