PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर जनआक्रोश मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध, पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजयुमो ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मसाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर जनआक्रोश मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध, पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने और वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस शासित पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक से पूरे देश में आक्रोश है। इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर रतलाम में जनाक्रोश मशाल जुलूस निकाला। मोर्चा में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी का पुतला भी फूंका। युवाओं ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को लेकर हुंकार भरते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने और वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग भी की।

मशाल जुलूस आरंभ होने से पूर्व कॉलेज रोड पर उपस्थित युवाओं को भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी श्यामसुन्दर शर्मा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल एवं जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सबके प्रधानमंत्री है। उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सोची-समझी साजिश है, क्योंकि कांग्रेस में अब उनसे मुकाबला करने की ताकत नहीं रही। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं। उनकी सुरक्षा में थोड़ी सी भी आंच आई तो युवा मोर्चा कांग्रेस की ईंट से ईंट बजा देगा।

जनाक्रोश मशाल जुलूस में युवाओं के साथ वरिष्ठ नेता भी हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए। जुलूस कॉलेज रोड से नाहरपुरा, धानमण्डी होते हुए शहर सराय पहुंचा। शहीद चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर युवाओं ने आक्रोश व्यक्त किया। संचालन युवा मोर्चा नेता स्नेहिल उपाध्याय ने किया। आभार जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने माना।

ये भी रहे उपस्थित

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, लालबहादुर पाटीदार, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, करणधीर्य बड़गोत्या, कृष्णाकुमार सोनी, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार एवं अनुकूल सोनी सहित पार्टी व मोर्चा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।