उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए किया जागृत, उद्योगपतियों ने भी मतदान करने की ली शपथ

रतलाम में स्वीप प्लान के तहत उद्योगपतियों ने शत-प्रतिशत मतदान करवाने और करने का संकल्प लिया।

Oct 31, 2023 - 21:21
 0
उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए किया जागृत, उद्योगपतियों ने भी मतदान करने की ली शपथ
स्वीप प्लान के तहत उद्योगों के कर्मचारियों और उद्योगपतियों को जागरूक करने के लिए जारी किए गए पम्फलेट का विमोचन करते उद्योगपति और अधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रतलाम संभाग द्वारा उद्योगों में मतदाता जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने सभी उद्योगपतियों को शपथ दिलवाकर अपने-अपने उद्योगों में कर्मचारियों व श्रमिकों के 100 प्रतिशत मतदान हेतु आह्वान किया।

मालवा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स प्रदेश सचिव ने प्रशासन को आश्वासन दिला कि रतलाम के सभी उद्योगों के तहत कर्मचारियों ,श्रमिकों व उनके परिवारों का अधिक से अधिक मतदान हेतु पूर्ण प्रयास करेंगे। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार से मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारीगण हर उद्योग में व्यक्तिगत जाकर उद्योगपतियों व श्रमिकों को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर स्वीप नोडल सहायक रजनीश सिन्हा, मालवा चैंबर अध्यक्ष ललित पटवा, वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, वरिष्ठ उद्योगपति वीरेंद्र पोरवाल, उद्योगपति मुकेश जैन, राजकमल जैन, संभागीय उद्योग संघ अध्यक्ष संदीप व्यास ने भी उद्योगपतियों को संबोधित कर मतदान हेतु निवेदन किया। मतदाता जागरुकता अभियान शुभारंभ समारोह में करीब 70 से अधिक उद्योगपति उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।