विक्षिप्त ने लोहे की रॉड से राह चलते लोगों पर किया हमला, CSP के वाहन चालक का हाथ तोड़ा, राहगीर और दुकानदार सहित 5 घायल

रतलाम शहर के लोकेंद्र भवन क्षेत्र में एक विक्षिप्त ने जमकर उत्पात मचाया। उसने लोहे की रॉड से 5 लोगों पर हमला किया जिससे सीएसपी के वाहन चालक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। राहगीर और दुकानदार भी घायल हो गया।

Feb 11, 2022 - 14:22
 0
विक्षिप्त ने लोहे की रॉड से राह चलते लोगों पर किया हमला, CSP के वाहन चालक का हाथ तोड़ा, राहगीर और दुकानदार सहित 5 घायल
विक्षिप्त के हमले में घायल सीएसपी हेमंत चौहान के चालक योगेंद्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के लोकेंद्र भवन मार्ग पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक विक्षिप्त ने लोहे की रॉड से राहगीरों पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान सीएसपी हेमंत चौहान के चालक सहित 5 राहगीर और दुकानदार घायल हुए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। विक्षिप्त को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। 

घटना शुक्रवार सुबह तकरीबन 11.20 बजे की है। लोकेंद्र भवन मार्ग से लोगों की आवजाही चालू थी। तभी एक विक्षिप्त युवक वहां आ गया। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। राहगीर और दुकानदार कुछ समझ पाते उससे पहले ही विक्षिप्त ने लोहे की रॉड से उन पर हमला शुरू कर दिया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।

इसी दौरान मार्ग से सीएसपी हेमत चौहान का वाहन लेकर उनके चालक योगेंद्र पिता नंदकिशोर निकले। योगेंद्र ने वाहन रोक कर विक्षिप्त को रोकने की कोशिश की। उन्हें अपनी ओर आते देख विक्षिप्त ने उन पर भी हमला कर दिया। लोहे की रॉड लगने से योगेंद्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया। उनके सहित विक्षिप्त ने पांच लोगों को निशाना बनाया जिनका उपजार जिला अस्पताल में किया गया। अन्य घायलों में 50 वर्षीय बाबूलाल पिता मगनला निवासी दिलीपनगर, 45 वर्षीय अमित पिता सुरेंद्र कोठारी निवासी शांतिनगर, 33 वर्षीय कमलेश पिता रामलाल राठौड़ निवासी पीएंड टी कॉलोनी तथा जाकिर पिता जफर निवासी शायर चबूतरा रतलाम शामिल हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।