कांग्रेस सरकार के दौरान उसके नेताओं ने कर्ज लेकर घी पीया, भाजपा के पुराने नेताओं का मान-सम्मान नहीं होगा कम : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

रतलाम आए मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि कर्ज लेना गलत नहीं है। कांग्रेस ने कर्ज लेकर घी पीया जबकि भाजपा विकास कर रही है। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पुराने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान कम नहीं होगा।

Mar 23, 2024 - 18:32
Mar 23, 2024 - 20:05
 0
कांग्रेस सरकार के दौरान उसके नेताओं ने कर्ज लेकर घी पीया, भाजपा के पुराने नेताओं का मान-सम्मान नहीं होगा कम : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री- मप्र शासन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि यदि भाजपा की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर कोई पार्टी में आता है तो उसका अभिनंदन और स्वागत है। सभी साथ मिलकर कार्य करेंगे। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। उनका मान-सम्मान बरकरार रहेगा।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन के चलते यहां आए थे। उन्होंने हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बार-बार कर्जा लेने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई विषय नहीं बचा है, इसलिए बार-बार वह इस विषय को उठाती है। देवड़ा ने कहा कि वित्त मंत्री के नाते भी वे विधानसभा के पटल पर भी इस विषय पर बोल चुके हैं कि कर्ज लेना कोई बुरी बात नहीं है। इसकी पूरी प्रक्रिया और नियम होते हैं। भारत सरकार की परमिशन लगती है। एक सीमा तक ही कर्जा लिया जा सकता है। कर्जा और ब्याज समय पर चुकाना होता है।

भाजपा ने कर्ज लेकर विकास किया

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कर्ज लेकर विकास किया है। सड़के बनवाई, सिंचाई योजना बनाई, अन्य विकास कार्य कराए हैं। कांग्रेस की जब भी सरकार रही है तो उन्होंने कर्ज लेकर घी पीने का काम किया है। डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि ऐसी कौन सी प्रदेश सरकार है जो कर्जा नहीं लेती है।

तीसरी बार बनेगी मोदी के नेतृत्व में सरकार

लोकसभा चुनाव से संबंधित प्रश्न पर देवड़ा ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सब का प्रयास की परिकल्पना को भाजपा पूरा कर रही है। अब जनता फैसला करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार 400 पार, तीसरी बार भी मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी और मध्य प्रदेश में भी 29 सीटों पर भाजपा की विजय होगी।

पूर्व गृह मंत्री कोठारी ने किया स्वागत

उप मुख्यमंत्री देवड़ा का पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक यतेंद्र भारतद्वाज सहित अन्य ने स्वागत किया। उन्होंने देवड़ा से विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा भी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।