थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों रेलवे भी जारी करे यूनिक कार्ड ताकि दिव्यांग की श्रेणी का लाभ मिल सके, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को सौंपा पत्र

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक मनीष शर्मा ने थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के रेल किराये में छूट की मांग की है। इसके लिए उन्होंने रतलाम प्रवास पर आए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा को पत्र भी दिया।

Mar 1, 2025 - 01:19
 0
थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों रेलवे भी जारी करे यूनिक कार्ड ताकि दिव्यांग की श्रेणी का लाभ मिल सके, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को सौंपा पत्र
पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपते मप्र भाजपा झुग्गी छोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं पश्चिम रेलवे की जोनल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य मनीष शर्मा एवं वार्ड संयोजक दीपक राजपुरोहित ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक परे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महामप्रबंधक को एक पत्र सौंप कर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के रेल किराये में छूट प्रदान करने का अनुरोध किया।

पदाधिकारीद्वय ने महाप्रबंधक को बताया कि भारत सरकार ने थैलेसीमिया बीमारी को दिव्यांग्य अधिनियम 2016 में दिव्यांग की श्रेणी में शामिल किया है। सरकार ने इस अधिनियम के तहत इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए यूनिक कार्ड भी जारी किए हैं। इसी प्रकार के कार्ड रेलवे द्वारा भी जारी किए जाएं और किराये में राहत दी जाए। मुलाकात के दौरान मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, इंदौर के शंकर लालवानी, राज्यसभा सदस्य बंसीलाल गुर्जर भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।