आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का किया स्वागत, प्रस्तावित जिला स्तरीय शिक्षक महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के प्रतिनिधिमंडल ने 1 दिसंबर को रतलाम में प्रस्तावित जिला स्तरीय शिक्षक महासम्मेलन के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

Oct 11, 2024 - 00:17
 0
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का किया स्वागत, प्रस्तावित जिला स्तरीय शिक्षक महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के संभाग व जिले के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंत्री काश्यप का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में 1 दिसंबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय शिक्षक महासम्मेलन में आमंत्रित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में रतलाम जिले को प्रतिनिधित्व मिलने के साथ भोपाल जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री काश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात उन्हें संघ के 1 दिसंबर को प्रस्तावित महासम्मेलन हेतु आमंत्रण प्राप्त किया। उन्होंने महासम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आश्वस्त किया।

भावी योजनाएं भी बताईं

चर्चा के दौरान संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने मंत्री काश्यप को भावी योजनाओं के बारे में भी बताया। इसकी उन्होंने सराहना करते हुए उचित मार्गदर्शन भी दिया। संघ के स्वरूप, सदस्यों की संख्या को लेकर भी चर्चा हुई।

ये उपस्थित रहे

प्रतिनिधिमंडल में संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, संभागीय उपाध्यक्ष विनोद यादव एवं ललिता कदम, संभागीय संगठन मंत्री संध्या जैन, संभागीय कोषाध्यक्ष अर्जुन राठौड़, जिला संगठन मंत्री सत्यनारायण माली एवं हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा एवं युगल किशोर पाल, भास्कर बाथम, विजय डोडियार, नीता पुरोहित, ललिता कुशवाह, रेखा पंवार, राजेन्द्र चौहान, मनन कपूर, नरेन्द्र सिंह पंवार, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौर आदि शामिल रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।