कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के पंजीयन का शुभारंभ सोमवार को भोपाल में कमलनाथ और रतलाम में कांतिलाल भूरिया करेंगे

भाजपा की लाड़ली बहना योजना को ध्यान में रखते हुए मप्र कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपए सम्मान निधि और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

May 8, 2023 - 23:14
 0
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के पंजीयन का शुभारंभ सोमवार को भोपाल में कमलनाथ और रतलाम में कांतिलाल भूरिया करेंगे
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के पंजीयन 9 मई से।

 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में नारी सम्मान योजना के लिए पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन कार्य का शुभारंभ 9 मई को भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे। इस मौके पर रतलाम में भी पंजीयन शुरू किया जाएगा।

शहर कांग्रेस कमेटी के अनुसार कांग्रेस योज़ना के माध्यम से संकल्प-पत्र दिया जा रहा है। इसमें कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को ₹1500 रुपए एवं ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। 9 मई को रतलाम शहर में सम्मान योजना का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया करेंगे। पूर्व महापौर पारस सकलेचा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, कार्यवाहक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, रजनीकांत व्यास, सद्भावना प्रकोष्ठ के सुनील पारिख, प्रशिक्षण विभाग के अमर सिंह शेखावत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से पंजीयन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।